Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शिक्षक के मौत की जिम्मेदार बीएसए देवरियाः अविनाश सिंह

शिक्षक के मौत की जिम्मेदार बीएसए देवरियाः अविनाश सिंह

गाजीपुर। देवरिया के प्राथमिक शिक्षक कृष्ण मोहन को बीएसए, देवरिया शालिनी श्रीवास्तव द्वारा घुस के लिए न्यायालय के आदेश को एक वर्ष तक प्रकरण को लंबित रखकर बार-बार मानसिक प्रताड़ित करने से शिक्षक ने शनिवार को फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । मौत को गले लगाने से पहले शिक्षक ने एक भावुक वीडियो बनाया और 4 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें शिक्षा विभाग के भ्रष्ट तंत्र का काला चिट्ठा खोला गया है जिसके विरोध में इंटर कालेज करण्डा में शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। संगठन के निवर्तमान उपाध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम ने बीएसए के निलंबन और गिरफ्तारी के लिए किए जा रहे प्रदर्शन के बारे में बताया कि यह घटना हमारे समाज के लिए एक गहरा सदमा है जिससे समस्त शिक्षक समुदाय आज गहरे शोक में है, क्योंकि बीएसए द्वारा घूस के लिए प्रताड़ित किए जाने के बाद हमारे शिक्षक साथी ने आत्महत्या कर ली । यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसने हमारे विश्वास और सुरक्षा को चोट पहुंची है, हम मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी शिक्षक को इस तरह की यातना न झेलनी पड़े और माननीय मुख्यमंत्री जी से यह भी आग्रह किया कि यथाशीघ्र पीड़ित परिवार द्वारा घूस के दिए गए पैसे वापस, पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति और बीएसए निलंबन और गिरफ्तारी कर हमें न्याय दिलाये अन्यथा हमारा संगठन भविष्य में रणनीति बनाकर प्रत्येक जनपद में परिषदीय परीक्षाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा। शिक्षक नेता अभिषेक राय ने कहा कि हम सरकार और शिक्षा बोर्ड से अपील करते हैं कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें और इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं को उजागर कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर हम शिक्षकों के भविष्य को संरक्षित करें। शिक्षक नेता श्री शिव कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधित्व मंडल जिलाधिकारी से मिलकर दोषियों को निलंबित एवं गिरफ्तार के लिए मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौपेगा क्योंकि यह हमारे हक, सम्मान और न्याय की लड़ाई है इसके लिए हम एकजुट हैं और हम अपनी आवाज़ सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहेंगे और यदि हमें न्याय नहीं मिलता है तो हम जनपद से लेकर प्रदेश तक भ्रमण कर अपने साथियों से मुलाकात और विचार-विमर्श कर जल्द ही आगे की रणनीति बनाएंगे। इस विरोध प्रदर्शन में सर्वश्री भानु प्रताप सिंह, अमजद अली खां, अभिषेक राय, रंजना सिंह, उमापति यादव, आसिफ इकबाल फारुखी, सुनील दुबे, बबलू खरवार, पप्पू यादव, विक्की खरवार, विनीत सिंह आदि रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …