Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नाइस पब्लिक स्‍कूल का धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

नाइस पब्लिक स्‍कूल का धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

गाजीपुर। नाइस पब्लिक स्‍कूल का वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न हुआ, जिसका उद्घाटन संस्थान के संस्थापक रामजन्म सिंह भूतपूर्व भूमि संरक्षण अधिकारी ने किया। संस्थान की प्रिंसि‍पल नीतू सिंह ने बताया कि संस्थान का ये दसवां वार्षिक उत्सव समारोह है जिसमें संस्थान के छोटे नन्हे मुन्ने सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रिंसिपल नीतू सिंह ने संबोधित करते हुए अपने संस्थान की पूरे वर्ष का प्रगति कार्ड प्रस्तुत किया और संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया। रंगारंग कार्यक्रम पेश करके संस्थान के बच्चों ने सभी आए हुए अभिभावकों व विशिष्ट अतिथियों का मन मोह लिया। अंत में संस्थान के प्रबंधक अमरनाथ सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और आए हुए अतिथियों व अध्यापकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …