Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: छह वर्षीय अरहम फहीम ने रखा रोज़ा, परिजनों ने पगड़ी पहनाकर बढ़ाया हौसला

गाजीपुर: छह वर्षीय अरहम फहीम ने रखा रोज़ा, परिजनों ने पगड़ी पहनाकर बढ़ाया हौसला

गाज़ीपुर।नंदगंज बाजार के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी एवं ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी नंदगंज के महामंत्री फहीम अख्तर के 6 वर्षीय पुत्र अरहम फहीम ने कम उम्र में रोज़ा रखकर सभी को प्रेरित किया। अरहम के इस कदम से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।बताया जाता है कि अरहम ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अपना रोज़ा पूरा किया। इस अवसर को परिवारजनों ने यादगार बना दिया। उनके मामा जीशान अहमद और फरहान अहमद ने अरहम को पगड़ी बांधकर तथा माला पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया और दुआओं से नवाजा।अरहम सेंट जॉन्स स्कूल गाज़ीपुर में यूकेजी के छात्र हैं। कम उम्र में धार्मिक आस्था और अनुशासन का परिचय देने पर परिजनों ने उनकी सराहना की।इस मौके पर हाफिज अहद सहित अन्य रिश्तेदार और शुभचिंतक भी मौजूद रहे। सभी ने अरहम को रोज़ा रखने पर शाबाशी दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार के लोगों ने कहा कि बच्चों में धार्मिक संस्कार बचपन से ही डालना चाहिए, जिससे वे आगे चलकर अच्छे इंसान बन सकें।अरहम के इस सराहनीय प्रयास की क्षेत्र में भी चर्चा हो रही है और लोग उनके जज़्बे की प्रशंसा कर रहे हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …