Breaking News
Home / खेल / 24 फरवरी से सिकंदरपुर करंडा में होगा अमर शहीद सत्राजीत राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

24 फरवरी से सिकंदरपुर करंडा में होगा अमर शहीद सत्राजीत राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

गाज़ीपुर। करंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिकन्दरपुर में अमर शहीद सत्राजीत राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 24 फरवरी से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 6 अप्रैल 2010 को दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर सपूत सत्राजीत पासवान की पावन स्मृति में आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है। 24 से 27 फरवरी तक क्षेत्रीय टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। 28 फरवरी व 1 मार्च को राज्यस्तरीय टीमों के रोमांचक मैच आयोजित होंगे। 1 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। इस आशय की जानकारी राजेश सिंह ‘गुड्डु’, ग्राम प्रधान, सिकन्दरपुर ने दी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …