Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड ने किसानों को किया जागरूक

इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड ने किसानों को किया जागरूक

गाजीपुर। जनपद के कासिमाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम हरिपुर, पोस्ट बासुदेवपुर में गुरुवार को इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड द्वारा किसान गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “उत्पादन प्रबंधन दिवस” के तहत आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीकों के साथ-साथ रसायनों के दुष्प्रभाव, उनके सुरक्षित एवं संतुलित उपयोग तथा फसल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कंपनी के अधिकारी त्रिपुरेश कुमार मिश्र ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि कीटनाशकों का प्रयोग निर्धारित मात्रा में ही करना चाहिए, जिससे फसल को लाभ मिले और मिट्टी की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने किसानों को पीपीई किट (सुरक्षा किट) पहनकर छिड़काव करने, स्प्रे पंप की नियमित सफाई करने, सही नोजल का चयन करने तथा खाली डिब्बों का सुरक्षित निस्तारण करने की सलाह दी। साथ ही आधुनिक खेती के तरीकों को अपनाकर लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने विभिन्न समस्याओं पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। जागरूकता अभियान से उपस्थित किसान काफी प्रभावित दिखे और सुरक्षित खेती के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने का संकल्प लिया। इस किसान गोष्ठी का आयोजन पुनीत कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …