Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर प्रेस क्लब के सदस्यों का अंतिम बीमा कैंप 21 फरवरी को

गाजीपुर प्रेस क्लब के सदस्यों का अंतिम बीमा कैंप 21 फरवरी को

ग़ाज़ीपुर। ‘गाजीपुर प्रेस क्लब’ के तत्वाधान में आगामी 21 फरवरी को मुख्य डाकघर गाजीपुर में शिविर लगाकर पत्रकारों का बीमा कराया जायेगा। ज्ञात हो कि गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से हर वर्ष अपने सदस्यों को 10 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी प्रदान की जाती है।इस बीमा पॉलिसी के तहत धारकों को 10 लाख रुपये की कवरेज मिलती है। साथ ही इसके तहत धारकों को दुर्घटना के दौरान मेडिकल क्लेम भी मिलता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाजीपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों को ये सुविधा प्रदान कर रही है। जिसके लिए बीते 16 जनवरी को मुख्य डाकघर गाजीपुर में कैम्प आयोजित कर सदस्यों का बीमा कराया गया था। उस दिन किन्हीं कारणों से न पहुंच पाने वाले सदस्यों के लिए एक और मौका देते हुए प्रेस क्लब ने इस वर्ष के दूसरे और अंतिम कैंप का आयोजन आगामी 21 फरवरी को किया है। ये जानकारी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य इस संदर्भ में संस्था के महासचिव कृपा कृष्ण से व्यक्तिगत या मोबाइल नम्बर-9170945945 पर तत्काल सम्पर्क कर लाभ उठा सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …