Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विधायक वीरेंद्र यादव ने सुखवीर एग्रो एनर्जी के प्रदूषण और गोड़-खरवार जाति के प्रमाण पत्र का मामला विधानसभा में उठाया

विधायक वीरेंद्र यादव ने सुखवीर एग्रो एनर्जी के प्रदूषण और गोड़-खरवार जाति के प्रमाण पत्र का मामला विधानसभा में उठाया

शिवकुमार

गाजीपुर। जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने गुरूवार को विधानसभा में सुखवीर एग्रो एनर्जी फतेउल्‍लाहपुर द्वारा क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने तथा प्रदूषण से होने वाले ग्रामवासियो के बिमारियो का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उन्‍होने विधानसभा में बताया कि सुखवीर एग्रो एनर्जी द्वारा चिमनियो से निकले राख और प्रदूषित जल के चलते यहां के क्षेत्रीय गांव में भयंकर प्रदूषण फैल गया है, जिसके चलते सब्‍जी और गेंहू तथा अन्‍य फसलो पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और आर्गेनिक पानी के चलते ग्रामवासियो में बिमारी फैल रही है। उन्‍होने औद्योगिक मंत्री से मांग किया कि सुखवीर एग्रो एनर्जी द्वारा फैलाये गये प्रदूषण पर तत्‍काल रोक लगायी जाये। विधायक वीरेंद्र यादव ने नंदगंज की चीनी मील और बहादुरगंज के कताई मील को भी तत्‍काल चलाने का मांग किया है। विधायक वीरेंद्र यादव गोड़, खरवार जाति का अनुसूचित जाति में प्रमाण पत्र जारी किये जाने के मामले को भी सदन में उठाया, कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब प्रदेश में सभी गोड़,खरवार जाति को अनुसूचित जाति का तहसीलो से प्रमाण जारी किया जाता था लेकिन जबसे भाजपा सरकार आयी है तबसे इस प्रमाण पत्र पर रोक लग गया है। उन्‍होने सदन को बताया कि प्रदेश के 17 जनपदो में गोड़ और खरवार जाति जीवन यापन करती है, उनके सर्वागीण विकास के लिए अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाना आवश्‍यक है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …