Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रोटरी द्वारा आयोजित निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपित लाभार्थियों का पुनः जांच 20 फरवरी को – प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह

रोटरी द्वारा आयोजित निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपित लाभार्थियों का पुनः जांच 20 फरवरी को – प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह

गाजीपुर। अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब गाजीपुर द्वारा गत माह आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच परिक्षण एवं ऑपरेशन शिविर के अंतर्गत देश के चिकित्सा जगत में अग्रणी श्री कांची कामकोठी मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित वाराणसी के आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के कुशल नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वरा 27 जनवरी 2026 लेंस प्रत्यारोपण किया गया था| निःशुल्क नेत्र जांच परिक्षण शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 20 फरवरी 2026 को पुनः आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञों की टीम जनपद के बोरसिया फदनपुर स्थित सत्यदेव हॉस्पिटल में आकर लाभार्थियों का जांच करेगी| उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद जिन लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत अथवा समस्या आ रही है वह 20 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे सत्यदेव हॉस्पिटल पहुंचकर अजय चौहान (मो० नं० 7991372986) से सम्पर्क कर सकते है | साथ ही उन्होंने बताया कि जिन चिन्हित लाभार्थियों का किसी भी कारणवश ऑपरेशन नहीं हो पाया था अथवा जिन्हें भी मोतियाबिंद की शिकायत है वह भी 20 फरवरी 2026 को सत्यदेव हॉस्पिटल में संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते है| निःशुल्क नेत्र जांच परिक्षण शिविर के प्रोजेक्ट को-चेयरमैन रो० डॉ. सानंद सिंह ने बताया कि हमारे रोटरी क्लब गाजीपुर के सहयोग से उनके सत्यदेव हॉस्पिटल में भविष्य में साल के सभी 365 दिन आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर द्वारा मरीजों का निदान किया जाता रहेगा| रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि उनकी संस्था रोटरी क्लब गाजीपुर जनहित के लिए भिन्न-भिन्न परियोजनाओं का संचालन करते रहेगी|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …