Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: डंफर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणो ने किया चक्‍काजाम

गाजीपुर: डंफर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणो ने किया चक्‍काजाम

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार तिराहा पर मंगलवार की सुबह 8:30 बजे तेज रफ्तार डंफर के चपेट में आने से 28 वर्षीय शिक्षक आशुतोष राय पुत्र अजय राय निवासी ककरैत थाना कंदवा चन्दौली की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंफर चालक वाहन समेत फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया।सड़क हादसा होता हुआ देखकर आसपास के ग्रामीणों और राह चलते लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों को सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ग्रामीणों ने घटनास्थल पर युवक का शव रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची कंदवा थाने की पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कंदवा थाना के पुलिस कर्मियों ने क्षेत्राधिकारी सहित तहसीलदार को इसकी सूचना दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारी द्वय के प्रयास से लोगों ने जाम खत्म किया।आशुतोष राय जनपद चंदौली के ग्राम ककरैत निवासी थे और जमानिया तहसील क्षेत्र के ग्राम बरूईन स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। ये अपने परिवार के इकलौते चिराग थे।उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …