Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: यूपीसीए 2026-27 के ट्रायल के लिए 1101 खिलाड़ियों ने किया ऑनलाइन पंजीकरण, अनुमोदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी” – शाश्वत सिंह

गाजीपुर: यूपीसीए 2026-27 के ट्रायल के लिए 1101 खिलाड़ियों ने किया ऑनलाइन पंजीकरण, अनुमोदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी” – शाश्वत सिंह

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि सत्र 2026-27 हेतु उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आरम्भ हुए ऑनलाइन ट्रायल पंजीकरण के अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 तक गाजीपुर मंडल के अंतर्गत आनेवाले जनपद यथा देवरिया, मऊ, बलिया एवं गाजीपुर के 1101 खिलाड़ियों में अपना ऑनलाइन पजीकरण पूर्ण किया है | पजीकृत 1101 के सापेक्ष अब तक 703 खिलाड़ियों का अनुमोदन किया जा चुका है | उन्होंने गाजीपुर मंडल के अंतर्गत आनेवाले जनपद यथा देवरिया, मऊ, बलिया एवं गाजीपुर जनपद के शेष बचे हुए पंजीकृत खिलाड़ियों से अपील किया कि आगामी 28 फरवरी 2026 तक गाजीपुर मंडल द्वारा अधिकृत केन्द्रों पर पहुँच कर निर्धारित पंजीकरण शुल्क जमा कर अपने पंजीकरण का अनुमोदन करा लें । अनुमोदन हेतु खिलाडी गाजीपुर मंडल कार्यालय, पता – एन.वाई. सुहासिनी मल्टीप्लेक्स सिनेमा परिसर (एसबीआई एटीएम के बगल में), लाल दरवाजा, गाजीपुर आकर नरेन्द्र कुमार (मोबाइल नंबर – 8112529953) एवं रंजन सिंह (मोबाइल नंबर 7007684929) अथवा मऊ जनपद में आर्यन सिंह (मो.नं 9151625409) – शारदा नारायण हॉस्पिटल, मऊ एवं बलिया में अजित कुमार सिंह (मो० 9616110058) – संतरा सदन, वीर लोरिक स्टेडियम तिराहा, बलिया तथा जनपद देवरिया में नागेन्द्र (मो० नंबर 9839337741) से सम्पर्क कर सकते हैं | उन्होंने बताया कि अनुमोदन के लिए स्वयं अथवा अपने किसी भी प्रतिनिधि द्वारा करा सकता है |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …