Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / श्री चित्रगुप्‍त वंशीय सभा गाजीपुर के तत्‍वावधान में 7 मार्च को आयोजित होगा होली मिलन समारोह

श्री चित्रगुप्‍त वंशीय सभा गाजीपुर के तत्‍वावधान में 7 मार्च को आयोजित होगा होली मिलन समारोह

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त मंदिर, ददरी घाट के प्रांगण में श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 7 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का होली मिलन समारोह भव्य एवं गरिमामय रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य माननीय आशुतोष सिन्हा, गोरखपुर के महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी की गरिमामयी उपस्थिति हेतु सहमति प्राप्त हो चुकी है।बैठक में अतिथियों के स्वागत, मंच संचालन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विशेष रूप से होली मिलन के अवसर पर आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।सभा के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सभी गणमान्यजन, सदस्य एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएंगे।बैठक में संस्था के प्रमुख रूप से आनंद शंकर श्रीवास्तव शिव शंकर सिन्हा ओमप्रकाश श्रीवास्तव मुनींद्र श्रीवास्तव सुनील दत्त संजीव श्रीवास्तव अभय श्रीवास्तव क्षितिज श्रीवास्तव  अरविंद श्रीवास्तव रवि श्रीवास्तव विभोर श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव आदित्य सिन्हा के साथ ही अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …