Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जिले में रोजगारपरख उद्योग धंधा व जनता की समस्‍याओें को लोकसभा व राज्‍यसभा में उठाएं सांसदगण- मुकेश यादव

जिले में रोजगारपरख उद्योग धंधा व जनता की समस्‍याओें को लोकसभा व राज्‍यसभा में उठाएं सांसदगण- मुकेश यादव

गाजीपुर। सपा के वरिष्‍ठ नेता मुकेश यादव ने जिले के सांसद अफजाल अंसारी और राज्‍यसभा सदस्‍य डा. संगीता बलवंत से मांग किया है कि दोनों सांसद प्रयास करके केंद्र सरकार से जिले में कोई रोजगारपरख उद्योग धंधा लगाये जिससे कि युवाओं की बेरोजगारी दूर हो सके। उद्योग धंधे के लिए लोकसभा और राज्‍यसभा में अपनी आवाजों को बुलंद करें। मुकेश यादव ने कहा कि जिले में काफी दिनों से सेना की भर्ती नही हुई है, इसका भी सांसदों द्वारा प्रयास किया जाना चाहिए कि गाजीपुर के वीर युवाओं के लिए सेना की भर्ती रैली यहां पर आयोजित हो। उन्‍होने कहा कि जिला मुख्‍यालय से लेकर अन्‍य क्षेत्रों में भी संपर्क मार्ग जर्जर स्थिति में है। जिले में विश्‍वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज की स्‍थापना के लिए भी प्रयास करें। जिससे कि यहां के बच्‍चों को बाहर जाकर और अधिक धनराशि खर्च कर अध्‍ययन न करना पड़े। उन्‍होने कहा कि सांसद जिले के जनता के मूलभूत सुविधाओं की आवाज लोकसभा में उठायेंगे तो सरकार जागेगी तभी जनपद का विकास होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …