Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सन फ्लावर पब्लिक स्‍कूल नंदगंज गाजीपुर का एलान, फाउंडेंशन-डे पर फ्री होगा एडमिशन

सन फ्लावर पब्लिक स्‍कूल नंदगंज गाजीपुर का एलान, फाउंडेंशन-डे पर फ्री होगा एडमिशन

गाजीपुर। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्‍थान सन फ्लावर पब्लिक स्‍कूल नंदगंज गाजीपुर के मैनेजमेंट ने यह ऐलान किया है कि अपने फाउंडेंशन-डे 23 फरवरी को भव्‍य समारोह के बीच छात्र-छात्राओं का नि:शुल्‍क प्रवेश होगा। सन फ्लावर पब्लिक स्‍कूल की एकेडमिक डायरेक्‍टर ऋद्धिमा यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि 23 फरवरी 2009 को स्‍कूल के संस्‍थापक गोरखनाथ यादव ने इसकी स्‍थापना की थी। लगभग 17 वर्ष तक अपने शिक्षण काल के यात्रा में सन फ्लावर पब्लिक ने जिले में शिक्षा जगत में एक मील का पत्‍थर रखा है। शिक्षण कार्य, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर आदि क्षेत्रों में सीबीएसई बोर्ड के मानक अनुरुप कार्य करके अपने एक पहचान बनायी है। सीबीएसई बोर्ड ने एलकेजी से कक्षा 12 तक मान्‍यता प्रदान की है। इसका सम्‍बद्धता नम्‍बर 2131855 है। उन्‍होने बताया कि हमारा प्रयास है कि हर छात्र-छात्राओं का सर्वांगिण विकास हो। पठन-पाठन के साथ खेलकूद, तथा गतिविधियों में भी हम विशेष प्रशिक्षकों द्वारा बच्‍चों को प्रशिक्षण देते हैं। पिछले वर्ष कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग में सन फ्लावार पब्लिक स्कूल के छात्र ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर जनपद में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया था। कक्षा 10 के बोर्ड के रिजल्‍ट में शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हो गये। खो-खो क्‍लस्‍टर फाइफ में अंडर 14 में प्रथम स्थान, वॉलीबाल क्‍लस्‍टर फाइफ में अंडर 17 में बालक वर्ग में द्वितीय स्थान, अंडर 19 में बालक वर्ग में तीसरा स्‍थान, खो-खो राष्‍ट्रीय स्तर पर अंडर 14 बालक वर्ग में चौथा स्‍थान प्राप्‍त किया। इसके अलावा इस स्‍कूल में प्रशिक्षित, अनुभवी टीचरों द्वारा शिक्षण कार्य सम्‍पादित होता है। सन फ्लावर पब्लिक स्‍कूल में कम्‍प्‍यूटर एवं वाई-फाई कैम्‍पस की सुविधा उपलब्‍ध है। खेलकूद के लिए उचित मैदान, पर्सनालिटी डेवलपमेंटर पर विशेष ध्‍यान, संगीत, नृत्‍य, जूडो-कराटे, व योग की विशेष प्रशिक्षण, स्‍मार्ट क्‍लास रुम, हाईटेक लाइब्रेरी, प्रैक्‍टि‍कल लैब स्‍थापित है। सभी क्‍लास रुम व परिसर में सीसी टीवी कैमरा, जीपीएसयुक्‍त बसें संचालित होती हैं। अधिक जानकारी के लिए 9161717881, 7267802448, 9911053922 पर संपर्क कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …