Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज के युवा व्यवसायी किशन जायसवाल के रक्तदान से मरीज को मिला जीवनदान

नंदगंज के युवा व्यवसायी किशन जायसवाल के रक्तदान से मरीज को मिला जीवनदान

गाज़ीपुर। मतसा गांव निवासी संतोष गुप्ता गंभीर रूप से बीमार थे और उनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उन्हें बी पॉजिटिव ब्लड की तत्काल आवश्यकता पड़ी। परिजनों ने शुक्रवार को नंदगंज निवासी युवा समाजसेवी अमन जायसवाल से संपर्क कर रक्त की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। मामले की जानकारी मिलते ही अमन जायसवाल ने अपने साथी नंदगंज निवासी युवा व्यवसाई किशन जायसवाल को स्थिति से अवगत कराया और बताया कि मरीज को बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है। संयोगवश किशन जायसवाल का ब्लड ग्रुप भी बी पॉजिटिव था। उन्होंने तुरंत सदर अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया, जिससे मरीज संतोष गुप्ता की जान बचाई जा सकी। इस सराहनीय कार्य से परिजनों सहित बाजार क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। इस दौरान आयुष जायसवाल और आशीष यादव भी मौजूद रहे। समाजसेवी अमन जायसवाल  के इस प्रयास की क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …