Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी, जागृति मोदनवाल ने जीता स्‍वर्ण पदक

गाजीपुर: जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी, जागृति मोदनवाल ने जीता स्‍वर्ण पदक

गाजीपुर। गौतम स्पोर्ट्स अकादमी गैबिपुर के प्रांगण में आयोजित 11वीं जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का सुभारम्भ रविवार प्रातः 10 बजे हुवा । प्रतियोगिता में गाजीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त जिले की कुल 10 टीमों से कुल 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । समाचार लिखे जाने तक सब जूनियर बालिकाओं के 20किग्रा भार वर्ग में गौतम स्पोर्ट्स अकादमी की शिवा सिंह गौतम ने रजत तो इसी अकादमी की जागृति मोदनवाल ने स्वर्ण पदक जीता । सब जूनिय के 21 किग्रा वर्ग में ए.के.नेशनल इंटर कॉलेज औड़िहार के शौर्य पाल ने स्वर्ण तो साह इंग्लिस स्कूल के सैफान कुरैशी ने रजत पदक जीता ।  23 किग्रा में गैबिपुर हॉस्टल गैबिपुर के आदित्यजीत बिंद ने रजत तो भीमापार के प्रतीक यादव ने स्वर्ण पदक जीता । 25किग्रा में साह इंग्लिस स्कूल के उज्वल गुप्ता ने कांष्य , क्रीड़ा भारती के अर्णव गोंड ने कांष्य तो बाल योद्धा मार्शल आर्ट्स अकादमी सैदपुर के अथर्व सोनकर ने स्वर्ण पदक जीता । इसी प्रकार सब जूनियर के 29 किग्रा भार वर्ग में साह इंग्लिस स्कूल के दिब्यांश पटेल और ए.के.नेशनल इंटर कॉलेज औड़िहार सत्यांश यादव ने कांष्य , इसी स्कूल के आदर्श यादव ने रजत पदक और डालिम्स सनबीम स्कूल के श्रेयांश तिवारी ने स्वर्ण पदक जीता । 32 किग्रा भार वर्ग में साह इंग्लिस स्कूल के प्रियंका अग्रवाल और बाल योद्धा मार्शल आर्ट्स आकदमी के अर्णव प्रजापति ने कांष्य पदक, गौतम स्पोर्ट्स अकादमी गैबिपुर के शिवम यादव ने रजत और ग्लोइंग स्पोर्ट्स अकादमी गाजीपुर के नितिन कुमार ने स्वर्ण पदक जीता । इसी क्रम में बालिका कैडेट वर्ग के 41किग्रा में खेलते हुवे डुओ क्लब की सभ्यता श्रीवास्तव ने कांष्य और अनुष्का कुशवाहा ने रजत पदक तो गौतम स्पोर्ट्स अकादमी गैबिपुर की तेजस्विनी प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीता ।इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष रामतेज पांडेय जी ने हनुमान जी, भारत माता व पहलवान उमाशंकर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर व खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर किया । इस अवसर पर साह इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्य इरफान अहमद, ए.के.नेशनल इंटर कॉलेज औड़िहार के प्रधानाचार्य विरेंद्र कुमार मौर्य , रणविजय सिंह, जयशंकर यादव, सुधीर यादव, अखिलेश साहनी, शिवम दुबे, कमलेन्द्र सिंह, उदयप्रताप सिंह, हाफेड के निदेशक संजय सिंह, सुल्तान खान, शेष नाथ यादव, डॉ. पंकज यादव, गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अब्दुल मलिक खाँन, केदार पाठक, अरसद रजा इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहें । गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता के अंत मे समस्त पदक विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ पदक व आकर्षक उपहार वितरण किया जाएगा साथ ही प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी व टीम प्रशिक्षकों को विशेष पुरुस्कार प्रदान कर संम्मानित किया जाएगा ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …