Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / न्यू माँ कवलपति हॉस्पिटल के तत्‍वावधान में हंसराजपुर में लगा नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर, बोलीं डा. बीती सिंह- कम खर्च में करते हैं बेहतर इलाज  

न्यू माँ कवलपति हॉस्पिटल के तत्‍वावधान में हंसराजपुर में लगा नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर, बोलीं डा. बीती सिंह- कम खर्च में करते हैं बेहतर इलाज  

गाजीपुर। हंसराजपुर स्थित न्यू माँ कवलपति हॉस्पिटल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रकार के मरीजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल लगभग 176 मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ दी गईं तथा 30 मरीजों की जाँच पूर्णतः निःशुल्क की गई। शिविर में अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीती सिंह ने स्त्री एवं प्रसूति रोगों के साथ-साथ अन्य सभी रोगों का भी सफल उपचार किया। मरीजों ने अस्पताल की चिकित्सकीय सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. स्वतंत्र सिंह द्वारा अपने विद्यालय के गुरु श्री लाल जी को स्मृति-चिह्न भेंट कर, उनका आशीर्वाद प्राप्त कर तथा उन्हीं के आदेशानुसार स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मां कलवपति हास्पिटल की प्रबंध निदेशक डा. बीती सिंह ने आये हुए अतिथियों का स्‍वागत करते हुए कहा कि हमारे हास्पिटल का प्रथम लक्ष्‍य है कम खर्च में गुणवत्‍तायुक्‍त स्‍वास्‍थ्‍य सेवा। वर्तमान समय में लोग हास्पिटल को व्‍यवसाय बना लिये हैं। लेकिन हास्पिटल एक तपोस्‍थली है जिसमे चिकित्‍सक मानव समाज की सेवा कर देश और विश्‍व की रक्षा करता है। यह बहुत ही पुनित कार्य है इसी वजह से लोग चिकित्‍सक को भगवान के रुप में देखते हैं। मां कवलपति हास्पिटल में बच्चियों के पैदा होने पर कोई भी शुल्‍क नही लिया जाता है इसके अलावा विकलांग, सैनिक, और आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की बहुत ही कम खर्च में इलाज किया जाता है। इस हास्पिटल में सभी तहत के पैथोलॉजी, उपलब्‍ध है। कुशल चिकित्‍सकों द्वारा जनता का इलाज किया जाता है। एम्‍बुलेंस, वेंटि‍लेटर तथा हर तरह के मेडिकल उपकरण उपलब्‍ध हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय सिंह का स्वागत डॉ. स्वतंत्र सिंह जी द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। वहीं भगवती शरण सिंह जी ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट किया तथा बेचू गुप्ता को उनके विशेष सहयोग के लिए प्रमुख सहयोगी के रूप में सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में जगदंबा सिंह, सिंधु गुप्ता, अंकित सिंह, नीरज, मधु, शालू, प्रिया, सनी एवं रूबी सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …