गाजीपुर। ग्रामीण अचंलों में संत रविदास जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। देवकली, कुसुमी खुर्द, सिरगिथा,माऊपारा,भितरी मे जयन्ती समारोह को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा व कन्हॆया सिंह यादव ने कहा संत रविदास जी का जन्म माघ मास की पूर्णिमा तिथि संवत 1388 को हुआ था।इनके पिता का नाम राहू व माता का नाम करमा तथा पत्नी का नाम लोना था।संत रविदास का जन्म उस समय हुआ था जब समाज में उंच नीच ,छूवाछूत, रुढिवादिता, अंधविश्वास चरम सीमा पर थी।सामाजिक ताना बाना ध्वस्त होकर एक दूसरे के प्रति नफरत की दृष्टि से देखते थे। पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा व देवनाथ कुशवाहा ने कहा ने कहा संत रविदास ने अपने उपदॆश के माध्यम से यह संदेश दिया कि सभी लोग एक ही ईश्वर के संतान हॆ।ईश्वर ने जीव को इस धराधाम पर मानव के रुप मे भेजा हॆ कोई बङा,छोटा,उंच,नीच नही हॆ।उनका मानना था कि मन चंगा तो कठॊती मे गंगा कहावतआज भी प्रचलित हॆ। ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन सिंह यादव ने कहा संत रविदास के उपदेशों पर चलकर सामाजिक विषमता,रुढिवादिता,सामाजिक कुरुतियों को दूर कर एक सूत्र मे वांधा जा सकता हॆ।जयंती समारोह को पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य अभय प्रकाश सिंह,पूर्व विधायक शिवपूजन राम,देवनाथ कुशवाहा,मानवाधिकार आयोग के जिला अध्यक्ष अशोक प्रताप त्रिपाठी,ग्राम प्रधान मंसूर आलम आदि लोगो ने संबोधित किया। इसके अलावा महीचा,सईचना,देवचंदपुर धुवार्जुन, ,मुङियार, बासूचक, रामपुरमाझां, पहाङपुर, धरवां, सोन्हुली, पियरी, महमूदपुर ,मुस्लिमपुर, कोलवर, खजुरा, सियावां, नारीपचदेवरा,जेवल,बासूपुर,तरांव,मण्डपा, आदि स्थानों पर जयंती समारोह मनाया गया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..