Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: रिटायर्ड पुलिसकर्मियो को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्‍मानित

गाजीपुर: रिटायर्ड पुलिसकर्मियो को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्‍मानित

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन गेस्ट हाउस मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुष्पमाला पहनाकर अंगवस्त्र एवं प्रमाणपत्र देकर की गयी विदाई ।अवगत कराना है कि आज दिनांक 31.01.2026 को पुलिस सेवा में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु (कार्यकाल) पूर्ण होने पर 1.पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह 2. उ0नि0 हरिश्चन्द्र को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन गाजीपुर में आयोजित विदाई समारोह में अंग वस्त्र के साथ पुष्प माला पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस बल में इनके योगदान के लिए पुलिस परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इनके उज्जवल भविष्य एवं हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की गई । सम्मानित किया गया तथा सेवानिवृत्ति के पश्चात् अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनायें दी गयी । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी , प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे ।

उक्त सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्मचारियों का सेवा विवरण –

  1. पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह पुलिस बल में दिनांक 01.10.1984 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 40 वर्ष 29 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया । इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा ।
  2. उ0नि0ना0पु0 850570047 हरिश्चन्द्र पुलिस बल में दिनांक 01.10.1985 को आरक्षी ना0पु0 के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 40 वर्ष की सेवा का योगदान दिया गया । इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा ।
[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …