Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शहर के करोड़ों रुपये की जमीन को लेकर दो प्रॉपर्टी डीलरों के जंग के बीच कूदी सपा, बोले विधायक वीरेंद्र यादव- यह कब्रिस्‍तान की है जमीन

शहर के करोड़ों रुपये की जमीन को लेकर दो प्रॉपर्टी डीलरों के जंग के बीच कूदी सपा, बोले विधायक वीरेंद्र यादव- यह कब्रिस्‍तान की है जमीन

शिवकुमार

गाजीपुर। गाजीपुर शहर में करोड़ों की जमीन को लेकर दो चर्चित प्रॉपर्टी डीलरों सादात के पूर्व प्रमुख व भाजपा नेता संतोष यादव और अश्‍वनी राय के बीच जंग चल ही रहा था कि शनिवार को जंगीपुर के विधायक डा. वीरेंद्र यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी ने भी लड़ाई में एंट्री मार दी है। आज विधायक वीरेंद्र यादव व जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्‍व में इस मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी से सपा का प्रतिनिधिमंडल मिला और कहा कि शाह रौजा गाजी मियां वक्‍फ नम्‍बर 119 स्थित जमीन जो कब्रिस्‍तान की है, इसपर वक्‍फ बोर्ड का अधिकार है। दो प्रॉपर्टी डीलरों ने इसको साजिश के तहत कब्रिस्‍तान की जमीन बेचने के लिए षड़यंत्र कर रहे हैं। यह करीब पांच बीघा जमीन है। जिसका मूल्‍य करोड़ों रुपया है। इस संदर्भ में सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि रौजा स्थित कब्रिस्‍तान की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करके बेचना चाहते हैं। हम लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर साक्ष्‍य देकर कहा कि इस मामले की जांच करा लिजिये। जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि जिलाधिकारी ने आश्‍वासन दिया है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी। कब्रिस्‍तान की जमीन पर कोई कब्‍जा नही करेगा। इस संदर्भ में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मुख्‍य राजस्‍व अधिकारी के कोर्ट से इस जमीन के संदर्भ में एक फैसला आया है जिसमे कास्‍तकारी और कब्रिस्‍तान की जमीन का अलग से सीमांकन कर दिया गया है। इस मामले में कब्रिस्‍तान प्रभावित नही है। इनके रिकार्ड की वक्‍फ बोर्ड को पत्र भेजकर इसकी जांच करायेंगे। कास्‍तकारों के बीच विवाद चलने पर एसडीएम सदर ने अभी स्‍टे लगा दिया है।

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …