Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / UPMSRA के आह्वाहन पर मेडिकल रिप्रेंजेंटेटिव 12 फरवरी को करेगें हड़ताल

UPMSRA के आह्वाहन पर मेडिकल रिप्रेंजेंटेटिव 12 फरवरी को करेगें हड़ताल

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंटेटिव एसोसिएशन UPMSRA व अपने राष्ट्रीय संगठन, फेडरेशन ऑफ मेडिकल रिप्रेंजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया FMRAI के आवाहन पर आगामी 12 फरवरी की अखिल भारतीय हड़ताल के कार्यक्रमानुसार गाजीपुर ईकाई द्वारा एक विशेष आम सभा का  किया गया, जिसमें बलिया ईकाई से साथी रघुवंश उपाध्याय (रिजनल कन्विनर यूपी एम एस आर ए) की उपस्थिति एवं साथी चंदन कुमार राय का अध्यक्षता में मिश्रबाजार के राज मैरेज हाल में  केन्द्र सरकार से  44 श्रम कानुनो  के बदले में चार लेबर कोड्स लागू करने के फैसले के विरोध में इकाई के साथियों को संबोधित किया गया एवं आगामी 12 फरवरी को साथियों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के उद्घाटन संबोधन में साथी रघुवंश उपाध्याय ने मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटीव के लिए बने कानून SPE ACT (1976) को खत्म करने की केंद्र सरकार के प्रयासों पर गहन चर्चा की एवं प्रदेश सह महामंत्री साथी आर.एम. राय नें दवा कम्पनियों द्वारा दवा प्रतिनिधियों के लिए पैदा की जा रही नित नई दुश्वारियों पर प्रकाश डाला और इसके विरोध में मुखर स्वर से आलोचना की। कार्यक्रम में संजय विश्वकर्मा, हरिशंकर गुप्ता, आर0एम0 राय, विकास वर्मा, मो0 अफ़ज़ल, मोहित गुप्ता,  शिवम गुप्ता, सुधीर राय, एम0 पी0 सिंह, मनीष श्रीवास्तव, आनंद जायसवाल, ए.के. जैन, आशिष राय, राजेश यादव, राजू चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह, सलीम खान, अंकित वर्मा, विनित शर्मा,  रामजित शर्मा,  प्रिंस गुप्ता, सूरज , एम0 पी0 राय, आशीष राय, विशाल गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, कृष्णा राय, कृष्णा शर्मा,, राशिद  अंसारी, अनवर अली, ज्योतिभूषण, अभिषेक राय, कृष्णा , अविनाश, बृजेश राय, एम पी राय, सूरज विश्वकर्मा, आशीष राय, निकेत तिवारी,आशीष राय, धर्मेन्द्र, इत्यादि समेत 80 साथी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता साथी चन्दन राय एवं संचालन ईकाई मंत्री साथी मयंक श्रीवास्तव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …