Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चकेरी सैदपुर में कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में प्रवेश के लिए जारी हुआ आवेदन

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चकेरी सैदपुर में कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में प्रवेश के लिए जारी हुआ आवेदन

गाजीपुर! जनपद गाजीपुर ने समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित जम प्रकाश नारायण सर्वेादय बालिका विद्यालय पूर्ववती नाम (राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय) चकेरी उपरवार सैदपुरी जनपद गाजीपुर में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 6,7,8 एवं 9 कक्षावार, वर्गवार रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से तथा कक्षा-11 (विज्ञान एवं कला वर्ग) में हाईस्कूल के मेरिट के आधार पर प्रवेश हेतु शासनादेश के आदेश दिनाक 08 जनवरी 2026 एवं निदेशालय आदेश दिनाक 20 जनवरी 2026 में निहित व्यवस्था अनुसार प्रवेश लिया लिया जाना है। आवेदन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावको की आय 46080.00  शहरी क्षेत्र के अभिभावकों की आय 56460 वार्षिक से ज्यादा नहीं होनी पाहिए। प्रवेश के आनलाईन आवेदनhttps://ats.upsdc.gov.in  पर किया जायेगा। प्रवेश हेतु समय सारिणी निर्धारित की गयी है, जिसमें  जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा विद्यालय में कक्षा वार तिथि दिनांक आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि, दिनांक 20 फरवरी, 2026, परीक्षणोपरांत पत्र आवेदकों को सूची प्रकाशन की तिथि दिनांक 25 फरवरी, 2026, प्रवेश परीक्षा आयोजन की तिथि दिनांक 15 मार्च, 2026, सफल छात्रो की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की तिथि 23 मार्च, 2026 है।  प्रवेश हेतु इच्छुक छात्राए अभिवावक एवं संरक्षक निर्धारित आवेदन की तिथि से सम्बन्धित विद्यालय एवं कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजीपुर से निर्धारित तिथि एवं समय तक किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त एवं जमा कर सकत है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …