Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विलुप्त हो रहा कटपुतली कला हुआ जीवंत

विलुप्त हो रहा कटपुतली कला हुआ जीवंत

गाजीपुर। गणतंत्र दिवस पर खानपुर क्षेत्र के रामपुर स्थित शांति निकेतन स्कूल रामपुर में क्रिएटिव पपेट आर्ट्स ग्रुप द्वारा सरदार पटेल के जीवनवृत्त पर आधारित कटपुतली नाटक दिखाया गया। भारत के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर सरदार पटेल के जीवन पर नाटक हिन्द के सरदार का प्रदर्शन किया गया। सुविख्यात कठपुतली निदेशक मिथिलेश दुबे ने बताया कि इस नाटक का कथानक राजसमन्द, राजस्थान के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नरेंद्र निर्मल द्वारा लिखा गया है। यह नाटक पटेल जी के जीवन पर आधारित देश का पहला कठपुतली नाटक है। जिसमें कुल 78 कठपुतलियों का प्रयोग किया गया है। 54 मिनट की इस प्रस्तुति में छह कठपुतली कलाकारों ने भाग लिया। नाटक में प्रयुक्त कठपुतलियों को बनाने और नाट्यरूप देने में लगभग एक वर्ष का समय लगा है। सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में इस नाटक की ढेड़ सौ प्रस्तुतियों का लक्ष्य रखा गया है। गाजीपुर जनपद में पहला प्रदर्शन है। उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस पर लखनऊ में कटपुतली नाटक की कला को जमकर सराहा गया। प्रिंसिपल आरती सिंह ने कहा कि लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल एक सच्चे देशभक्त थे। जिन्होंने महात्मा गांधी से प्रेरित होकर अहिंसा के सिद्धांतों का उपयोग ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष में किया। उन्होंने जीवनभर देश की स्वतंत्रता और विकास के लिए एकता और अखंडता के महत्व पर जोर दिया। पटेल जी ने भारत के राजनीतिक एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 562 रियासतों को भारतीय संघ में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …