Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गणतंत्र दिवस पर स्वयंसेवको ने किया तिरंगे को ध्वज प्रणाम

गणतंत्र दिवस पर स्वयंसेवको ने किया तिरंगे को ध्वज प्रणाम

गाजीपुर। जनपद में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय कुटीर भवन रायगंज में प्रातः 9 बजे तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश, जिला प्रचारक प्रभात, नगर प्रचारक विक्रम, जिला संघचालक जयप्रकाश सहित दर्जनों स्वयंसेवको ने राष्ट्रगान कर तिरंगो को ध्वज प्रणाम किया। तत्पचश्चात युवाओ ने विवेकानन्द शाखा आमघाट से निकलकर सेना के जवानो के गांव गहमर तक साहसिक तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल से की और रास्ते में रेवतीपुर में अमर शहीदो के परिजनो से मुलाकात की और अमर शहीद एम एन राय के मुर्ती पर डेढ़गावा में माल्यापर्ण कर श्रद्धांजंली अर्पित की गयी। इस अवसर पर विभाग संघचालक सच्चिदानन्द ने श्रद्धाजली सभा में अमर शहीदो पर विस्तृत प्रकाश डाला और भावपूर्ण श्रद्धाजली अर्पित की और युवा साहसिक तिरंगा यात्रा के दौरान कमच्छा धाम पहुंच कर मां कमच्छा के दर्शन पूजन कर सभी स्वयंसेवको ने अल्पाहार किया। जिसमें संतोष, अंजनी, गिरधर, चन्दन, कुन्दन, दीपक सहित सैकड़ो स्वयंसेवक शामिल रहे। वही पुलिस लाईन में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में अभियोजन में अपराधियो को सजा दिलाने मे उनके योगदान व न्याय मम् धर्मः में कतर्व्य निष्ठा को देखते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर व जनपद न्यायधीश धर्मेन्द कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी अविनाश, पुलिस अधीक्षक इरज राजा की उपस्थिति में जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, विशेष लोक अभियोजक पाक्सो रविकान्त पाण्डेय, प्रभुनारायण सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन आनन्द कुमार पाण्डंेय, सहायक अभियोजक अजित को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। अगले क्रम में हंसयोग आश्रम में साध्वी दयावती बाई ने सभी श्रद्धालुओ के साथ तिरंगा झंण्डा फहरा कर भारत माता की जय के उदघोष किया और वंदे मातरम का गीत गाया, विभू जी महाराज के जन्मदिवस पर सतसंग कार्यक्रम का आयोजन किया। सरस्वती शिशु मंदिर रायगंज व माधव सरस्वती विद्यालय में बच्चो के देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम के रंगारंग प्रस्तुति को सभी ने सराहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …