Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डॉ रही मासूम रजा स्कूल में हर्ष एवं उत्साह से मनाया गया गणतंत्र दिवस, छात्रों को किया गया सम्मानित

डॉ रही मासूम रजा स्कूल में हर्ष एवं उत्साह से मनाया गया गणतंत्र दिवस, छात्रों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। गाजीपुर के बघुई बुजुर्ग गांव में स्थित डॉक्टर राही मासूम रजा कान्वेंट स्कूल में सोमवार को हर्ष एवं उत्साह के साथ 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। स्कूल के टॉपर लगभग 30 छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में इलाके के सम्मानित लोगों ने डाक्टर रही मासूम रजा के जीवन पर प्रकाश डाला। लोगों ने कहा कि डाक्टर रही ने हिंदी धारावाहिक महाभारत के माध्यम से गाजीपुर जिले को अलग पहचान दिलाई है। उनके साहित्य से पता चलता है कि उन्हें गाजीपुर से किस कदर लगाव था। गाजीपुर और गंगा का जिक्र डाक्टर रही के कई उपन्यासों में है। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस शहीदों को याद करने का दिन है। वहीं डॉ राही धारा के विपरीत चलने वाले साहित्यकार थे। उनका एक उपन्यास आधा गांव पढ़ने से पता लगता है कि उन्हें गाजीपुर की धरती से कितना लगाव था।डॉ डाक्टर राही मासूम रजा कान्वेंट स्कूल का संचालन उनके परिजनों द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बारिखपुर महेन्द्र यादव, पारा के पूर्व प्रधान घूरा यादव, युवा नेता प्रमोद कुशवाहा, महेन्द्र यादव, पूर्व प्रधान मुनीब राम, एस अब्बास, सिकंदर राजभर, एसएम रफी, मोहम्मद शबीब, अजहर अली, रविन्द्र नाथ यादव, मोहम्मद अरशद, राजेश यादव, अजय यादव, कंचन कुशवाहा, रेशमा, शुभम गुप्ता, अनीश यादव, लोचन यादव, नेहा खान, अनीशा गुप्ता, निधि कुशवाहा और आबिदा फातिमा सहित बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …