Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण, मीना मंच एवं जीवन कौशल जागरूकता रैली

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण, मीना मंच एवं जीवन कौशल जागरूकता रैली

गाजीपुर। 77वें गणतत्र दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिरनों के तत्वाधान में विशेष शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओ की प्रातः 9 बजे रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया गया। विद्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर ध्वाजारोहण कर रैली का आयोजन किया गया। यह रैली राष्ट्रीय धून के साथ बच्चो के नारो से गुंजयमान रहा जो विद्यालय से बिरनो बाजार व जयरामपुर चटटी तक प्रभात फेरी के माध्यम से किया गया। इस रैली के आयोजक वार्डेन ममता व अध्यापिका सुमन ने बताया कि विद्यालय के माध्यम से आउट आफ स्कूल बालिकाओं के सुरक्षित संवेदनशील एंव अनुकूल शैक्षिक वातावरण, कक्षा 12 तक निरंतर निःशुल्क शिक्षा को बढ़ावा, बालिकाओ के शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं एव सहायता, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण , मीना मंच एवं जीवन कौशल कार्यक्रमो के माध्यम से आत्मविश्वास, सुरक्षा बोधा एवं नेतृत्व क्षमता का विकास, अभिभावको एवं समुदाय सहभागिता के माध्यम से बालिकाा शिक्षा सुदृढीकरण, समाज मे व्याप्त कुप्रथाओ के विरूद्ध मिशन शक्ति के अन्तर्गत निरन्तर जन जागरूकता अभियान का संचालन कर बालिकाओ को शिक्षित व मजबूत बनाया जाता है। दिव्यांगो मे क्षमता का विकास समेकित शिक्षा के माध्यम से किया जाता है। बालिकाओं को अनिवार्य शिक्षा आरटीई के अन्तर्गत बच्चो को निःशुल्क शिक्षा, पाठयपुस्तके, कार्य पुस्तिकाएं एंव अध्ययन सामाग्री उपलब्ध करायी जाती है। बच्चो को डिजिटल एवं आईसीटी आधारित संसाधन तथा शिक्षण सामाग्री के माध्यम से शिक्षित किया जाता है। इस अवसर पर सीमा, अशोक, कमलेश सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …