Breaking News
Home / अपराध / विसर्जन के दौरान हाइटेंशन तार के चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, चार घायल

विसर्जन के दौरान हाइटेंशन तार के चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, चार घायल

गाजीपुर। नंदगंज थाना के सौरम मोड़ के पास सोमवार की रात 8 बजे मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई ।जबकि अन्य चार लोग लोग झुलस गए।सभी को आनन-फानन में मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने विकास बिन्द(18) को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के श्रीगंज गांव निवासी युवक ट्रैक्टर से सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए धरवां गांव स्थित गांगी नदी जा रहे थे। तभी सौरम मोड़ के पास मूर्ति के पास लगे लोहे के पाइप का हाइटेंशन के तार में स्पर्श हो गया।जिससे विकास बिंद, जगदीश, अजीत, मनोज और सूरज हाईटेंशन के तार के चपेट में आकर झुलस गए। आसपास के लोगों ने सभी झुलसे लोगों को मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने विकास बिन्द को मृत घोषित कर दिया और शेष लोगों का इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया।मृतक अभी अविवाहित था।दो भाई एक बहन में छोटा था।वह घर पर ही रहकर खेती  का काम करता था। मृतक की माता कैलाशी देवी का परिजनों के साथ रो-रोकर बुरा रहा। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के पिता विंध्याचल बिन्द ने थाना में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक ओंमकार बिन्द के खिलाफ लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने के कारण यह घटना घटी है। मुकदमा पंजीकृत कर घटना की छानबीन की जा रही है। इस घटना के बाद मां के विसर्जन का कार्य मातम में बदल गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

राइफल के कागजात में धोखाधड़ी के मामले में सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। आईएस- 191 गैंग के सदस्‍य सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ पुलिस ने राइफल के …