Breaking News
Home / खेल / इमरान खां मेमोरियल बैडमिंटन: आमिर और तफ़सीर की जोड़ी बनी चैंपियन, विधायक मन्‍नू अंसारी ने विजेताओं को दिया पुरस्‍कार

इमरान खां मेमोरियल बैडमिंटन: आमिर और तफ़सीर की जोड़ी बनी चैंपियन, विधायक मन्‍नू अंसारी ने विजेताओं को दिया पुरस्‍कार

गाज़ीपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तहसील के दाऊदपुर मुहम्‍मदाबाद में आयोजित ‘इमरान खां मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट’ का खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच में आमिर अफ़ज़ल और तफ़सीर की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फैसल खां और आदिल फरहान की जोड़ी को तीन सेटों के कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतरीन खेल के लिए तफ़सीर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, वहीं पूरे टूर्नामेंट में निरंतर शानदार प्रदर्शन करने वाले आदिल फरहान को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया। आयोजनकर्ता दानिश खां ने बताया कि 15 जनवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैच के बाद मीडिया से बातचीत में विजेता खिलाड़ी आमिर अफ़ज़ल ने क्षेत्र में खेल सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्थानीय विधायक मन्नू अंसारी से मांग की कि मुहम्मदाबाद में एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। आमिर ने कहा, “हमारे क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन इंडोर स्टेडियम न होने से खिलाड़ी साल भर अभ्यास नहीं कर पाते। स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों के खेल में और निखार आएगा।” मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय विधायक मन्नू अंसारी ने विजेता व उपविजेता टीमों और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए विधायक ने कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। उपविजेता टीम के फैसल खां ने भी विजेता टीम को बधाई देते हुए खेल भावना की प्रशंसा की। इस मौक़े पर ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा उर्फ़ भुअर, जावेद खां, फरहान अंसारी, आमिर हम्ज़ा, कैफ़ अंसारी, शाहिद अमान, हीरू, समाज सेवी रेयाज अहमद, पत्रकार वसीम रज़ा, रियाज़ अहमद, नरेंद्र राय, समीर राजा, शाहनवाज़ अहमद साथ ही आसपास नगर एवं ग्रामीण अंचल के तमाम लोग मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …