गाजीपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी कार्यालय समता भवन एवं लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय समता भवन पर जंगे आजादी में समाजवादी ममहापुरुषों का योगदान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने आजादी की लड़ाई में समाजवादी ममहापुरुषों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा आजादी की लड़ाई का नेतृत्व हमेशा समाजवादी विचारधारा के गांधी जी, डॉ लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण आदि तमाम महापुरुषों ने किया। जंगे आजादी में समाजवादी महापुरुषों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम उन्हीं के रास्ते पर चलकर देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर सकते हैं। आइये हम सब इस अवसर पर देश की आजादी की आजादी, लोकतंत्र और संविधान बचाने का संकल्प लें। इस अवसर पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार बिन्द, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, डॉ समीर सिंह,रीता विश्वकर्मा,कंचन रावत,जगत मोहन बिंद, अमित विश्वकर्मा,परवेज अहमद ,
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..