Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी निजामुद्दीन सिद्दीकी रहे। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर आमिर अली ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डायरेक्टर आमिर अली ने मुख्य अतिथि, आए हुए सम्मानित अतिथियों एवं अभिभावकों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। मुख्य अतिथि निजामुद्दीन सिद्दीकी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम और संस्कारों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित के संकल्प के साथ किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …