Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्वामी विवेकानंद स्कूल,गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

स्वामी विवेकानंद स्कूल,गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

गाज़ीपुर। प्रभात नगर कॉलोनी, तुलसी सागर, गाज़ीपुर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में 26 जनवरी को 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे रंगों की सजावट एवं गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, समूह नृत्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर महापुरुषों एवं राष्ट्रनायकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …