Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेजेज गाजीपुर में संस्था की प्रबंधक एवं सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज की संरक्षक सावित्री सिंह के द्वारा ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह जी की उपस्थिति में  ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ।  कार्यक्रम में सावित्री सिंह व  डॉ सानंद सिंह ने ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात  भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि के बाद NCC के छात्रों ने झंडे को सलामी दी।  कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा एक रैली भी निकाली गई, इसमें भारत माता की जय घोष से  पूरा सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज परिसर एवं बोरसिया गांव गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ तेज प्रताप सिंह प्राचार्य सत्यदेव कॉलेज आफ फार्मेसी, राजकुमार त्यागी प्राचार्य सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, इं. सुनील यादव प्रधानाचार्य सत्यदेव प्राइवेट आईटीआई, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के सभी शिक्षक उपस्थित रहे । अंत में संस्था के निदेशक अमित रधुवंशी एवं संस्था के प्राचार्य डॉ सुनील सिंह जी ने आये हुए सभी अतिथियों व छात्रों का आभार व्यक्त किया|कार्यक्रम का समापन एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई।।मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …