Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय चुनाव सकुशल सम्पन्न

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय चुनाव सकुशल सम्पन्न

गाजीपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय चुनाव में मतदाताओं के लिए अभूतपूर्व वयवस्था की गयी, जिसके परिणामस्वरुप सम्पूर्ण मतदान अत्यन्त शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। समस्त चुनावी प्रक्रिया के संचालन हेतु शक्ति सिंह अपर जिला जज प्रथम को सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गयी थी। जिन अधिवक्ताओं को चलने-फिरने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत थी, उनके लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध थी। पीने के पानी की व्यवस्था भी मतदाताओं हेतु अलग से की गयी थी। मतदान करने वाले प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग करने हेतु प्रमाण पत्र /परिचय पत्र प्रस्तुत करने पर ही प्रवेश की अनुमति दी गयी। मतदान स्थल में केवल उन्हीं मतदाताओं को प्रवेश की अनुमति थी, जिनका नाम मतदाता सूची में था। जनपद न्यायालय परिसर में पहले दिन के चुनाव में कुल 590 मतदाताओं ने एवं दूसरे दिन कुल 928 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। चुनाव के दौरान अधिवक्ताओं की भारी भीड़ एवं लम्बी कतार को देखते हुए बूथों की संख्या बढ़ाकर चुनावी प्रक्रिया को सुचारु एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। समस्त चुनावी प्रक्रिया का निरीक्षण जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा भी कई बार किया गया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा भी मतदान स्थल पर का भ्रमण किया गय तथा कई थानों की फोर्स मतदान स्थल पर तैनात रही। सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया में न्यायालय के कर्मचारीगण जयप्रकाश राम, मदन यादव, दीपांकर विश्वास, अनुराग श्रीवास्तव, मनोज सिंह, भूपेन्द्र पाल, अभिषेक चतुर्वेदी, सुरेश राम, अमरनाथ कुशवाहा, गौतम द्विवेदी आदि तैनात रहे। सिविल बार संघ के अधिवक्ताओं द्वारा भी चुनाव के दौरान की गयी व्यवस्था की प्रशंसा की गयी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …