Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में नि:शुल्क प्रवेश एवं प्री नर्सरी की कक्षा प्रारंभ- प्रोफेसर सानंद सिंह

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में नि:शुल्क प्रवेश एवं प्री नर्सरी की कक्षा प्रारंभ- प्रोफेसर सानंद सिंह

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए  प्रेस वार्ता में बताया की सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के अंतर्गत सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में प्री नर्सरी की कक्षा सस्ते से सस्ते फीस पर नए सत्र 2026-27 में प्रारंभ की जाएगी। इसी क्रम में उन्होंने आगे बताया कि सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल एक ऐसा उपजाऊ नर्सरी है जिसमें न केवल आधुनिक शिक्षा बल्कि संस्कार, सहचर्यता, सेवा भाव, देशभक्ति तथा वह सामाजिक ज्ञान जिससे मनुष्य की पहचान विश्व स्तर पर होती है, के रंग-बिरंगे प्रतिभावान पुष्प खिलाने के लिए उपजाऊ मिट्टी तैयार की जाती हैं। उन्होंने इसी क्रम में यह भी बताया की नया सत्र 2026-27 का निशुल्क प्रवेश दिनांक 23 जनवरी 2026 को विधिवत मां सरस्वती जी का पूजा पाठ करने के पश्चात कक्षा प्री नर्सरी समेत सभी कक्षाओं में प्रवेश लिया जाएगा। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस प्रबंधन का पूर्ण प्रयास रहता है की कोई अभिभावक चाहे वह प्ले ग्रुप के बच्चे का हो या पोस्ट ग्रेजुएशन के बच्चे का हो वह उच्च गुणवत्ता परक  शिक्षा का खर्च बहन करने में सक्षम हो यही कारण है की सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के सभी शिक्षण संस्थानों को सभी स्थानीय तथा जनपद से बाहर के लोग भी पहली पसंद में रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा जगत में बढ़ती महंगाई को मध्य नजर रखते हुए गरीब से गरीब प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ विद्यालय प्रबंधन खड़ा है। अंत में उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी को अपने पूरे विद्यालय टीम के साथ सभी अभिभावकों का विश्वास और उनके बच्चों की शैक्षिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अमूल्य सुझाव देते हुए नए सत्र के लिए सभी अभिभावक तथा विद्यार्थी समेत सबको शुभकामनाएं प्रेषित किये।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …