गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि निदेशक, सेवायोजन, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उददेश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर में एक दिवसीय रोेजगार मेला का आयोजन दिनांक-20-01-2026 को प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस मेेला में मुख्य रूप से रोहित हाई ब्रीड सीडस प्रा0 लि0, गाजीपुर द्वारा विभिन्न पदों पर चयन किया जायेगा। नियोजक/कम्पनी द्वारा अपने रिक्तियों सम्बनधी समस्त विवरण विभागीय वेबसााइड पोर्टल-https://rojgaarsangam.up.gov.in एवंhttps://www.ncs.gov.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों मे अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेला में प्रातः 10ः30 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे, इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर में भी सम्पर्क कर सकते है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..