Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: शिवाजी, वीर सारवकर, चन्द्रशेखर बने युवाओं के आदर्श- काशी प्रांत प्रचारक रमेश  

गाजीपुर: शिवाजी, वीर सारवकर, चन्द्रशेखर बने युवाओं के आदर्श- काशी प्रांत प्रचारक रमेश  

गाजीपुर। नगर में शताब्दी समारोह के चौथे चरण युवा बनबिहार का शुभारम्भ रविवार को डीएवी इण्टर कालेज के खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांशी प्रान्त प्रचारक रमेश ने भारत माता व संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार व सदाशिवराव गोलवरकर गुरू जी, शिवाजी के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम मे उदबोधन करते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर विजय दशमी पर्व से वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रम के तहत चौथे चरण का यह कार्यक्रम युवा बन बिहार स्वामी विवेकानन्द जयन्ती 12 जनवरी से प्रारम्भ होकर 31 जनवरी तक चलेगा। इस कार्यक्रम मे हमारे देश के युवाओ का राष्ट्र निर्माण मे कितना महत्वपूर्ण योगदान है उसपर विस्तृत प्रकाश डाला। जिसमे मराठा सम्राट शिवाजी, महाराणा प्रताप, वीर सारवकर, चन्द्रशेखर आजाद, स्वामी विवेकानन्द, राजेन्द्र लाहड़ी के कृत्तिव व व्यक्तित्व पर बताया कि ये सभी युवा रहे जो भारत वर्ष को परतंत्रता से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभायी। उस समय से आज तक ये युवाओ के रोल माडल बने हुए है। हमारे युवा स्वयं को सोशल मीडिया व मोबाईल व टीवी के कार्यक्रम तक सीमित न रहे। राष्ट्र निर्माण में हमारे युवाओ का महत्वपूर्ण योगदान है हमारे युवा आज सक्षम है कुछ भी करने की शक्ति हासिल कर ली है आज हमारे युवा दुनिया के लिए रोल माडल बने हुए  है, खेल प्रतिभाओ, शिक्षा क्षेंत्र, सैन्य सुरक्षा क्षेत्र जैसे विभिन्न विधाओ में हमारे युवा अपनी मेहनत के बल पर देश के उंचे शिखर पर स्थापित हुए है वो हमारे राष्ट्र गौरव है। युवाओ को केवल सोशल मीडिया में एक गु्रप से दुसरे ग्रुप मे सिर्फ संदेश नही भेजने है संदेशो को भेजकर आपके दायित्व नही समाप्त हो जाते है आप के द्वारा भेगे गये संदेशो पर समाज में कितना प्रभाव पड़ा लोगो मे आप के माध्यम भेजने वाले संदेशो को समाज के लोग कितना प्रभावित हुए उसपर भी ध्यान क्रेन्द्रीत करने का समय है आज कोई भी इन्हे भ्रामक संदेश भेजकर गुमराह न कर दे इसके लिए भी हमारे युवाओ को तैयार रहना होगा। हमारा आज का युवा वैज्ञानिक है, खिलाड़ी है, कलाकार, व्यवसायी है, शिक्षक है, अभियन्ता है, चिकित्सक है सभी क्षेत्रो में युवाओ ने अपने प्रतिभा को स्थापित किया है। इनके पर समाज को एकरूप करने का भी दायित्व है जो भविष्य के मजबूत व सशक्त भारत के निर्माता बनेगे तभी हमारा देश वसुधैव्य कुटुम्बकम्् पूरे दुनिया में स्थापित कर सकेगा। इस कार्यक्रम में सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश, जिला प्रचारक प्रभात नगर प्रचारक विक्रम, जिला संघचालक, नगर संचालक, नगर कार्यवाह, सह नगर कार्यवाह, विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री विपुल, विद्यार्थी कार्य प्रमुख बृजकिशन, रोहित, कबीर, कृष्णा, अर्थव, शनि, अभिषेक, बुद्धन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा अभिषेक ने किया, प्रार्थना व सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …