Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / यू.पी.सी.ए. 2026-27 के ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जनवरी” – शाश्वत सिंह, अध्यक्ष

यू.पी.सी.ए. 2026-27 के ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जनवरी” – शाश्वत सिंह, अध्यक्ष

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त पत्र के अनुसार सत्र 2026-27 हेतु आरम्भ हुए ट्रायल पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है | उन्होंने मंडल के समस्त खिलाड़ियों से अपील की कि पूर्वांचल विशेषकर आजमगढ़, देवरिया, मऊ, बलिया एवं गाजीपुर जनपद के सभी इच्छुक खिलाडी https://registration.upca.tv/login लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण अंतिम निर्धारित तिथि 30 जनवरी 2026 तक पूर्ण कर लें तथा एक सप्ताह के समय सीमा के अंतर्गत पंजीकरण कर निर्धारित शुल्क जमा कर अपने पंजीकरण का पुष्टि करा लें । अंतिम समय को देखते हुए भविष्य में होनेवाली असुविधा से बचने के लिए सभी खिलाडी शुल्क भुगतान की पुष्टि हेतु स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा पंजीकरण स्लिप पर मंडल कार्यालय आकर मुहर सहित भुगतान प्राप्ति हस्ताक्षर करा लें | पंजीकरण में आने वाले किसी भी असुविधा अथवा ऑनलाइन अथवा नगद  भुगतान हेतु खिलाडी गाजीपुर मंडल कार्यालय, पता – एन.वाई. सुहासिनी मल्टीप्लेक्स सिनेमा परिसर (एसबीआई एटीएम के बगल में), लाल दरवाजा, गाजीपुर आकर नरेन्द्र कुमार (मोबाइल नंबर – 8112529953) एवं रंजन सिंह (मोबाइल नंबर 7007684929) अथवा मऊ जनपद में आर्यन सिंह (मो.नं 9151625409) एवं बलिया में अजित कुमार सिंह (मो० 9616110058) तथा जनपद देवरिया में नागेन्द्र त्रिपाठी (मो० नंबर 9839337741) से सम्पर्क कर सकते हैं |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …