Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के तीसरे सुपर लीग मैच में सीपीसी-ब्लू विजयी, फाइनल कल 

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के तीसरे सुपर लीग मैच में सीपीसी-ब्लू विजयी, फाइनल कल 

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला के अंतर्गत आज सुपर लीग का तीसरा मैच सीपीसी-येल्लो और सीपीसी – ब्लू के बीच खेला गया | आज के सुपर लीग का तीसरे मैच में सीपीसी-ब्लू ने टॉस जीतकर सीपीसी-येल्लो को पहले बल्लेबाजी करने के आमंत्रित किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी – येल्लो की टीम ने यश चतुर्वेदी के 35 तथा यश यादव के ७२ रनों की बदौलत निर्धारित 35 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया | सीपीसी-ब्लू के तरफ से सूर्यांश ने सर्वाधिक ३ एवं पवन राय व विनीत सिंह राजपूत ने 2-2 तथा अभिनव कुमार ने 1 विकेट लिया | मैच के दूसरी पारी में 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी सीपीसी-ब्लू की टीम मैच के 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर चार विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया | सीपीसी – येल्लो के तरफ पवन राय ने 37 गेंद पर 95 रन व विनीत सिंह राजपूत ने 31 रन का योगदान दिया | सीपीसी- येल्लो के तरफ से महतिम यादव ने सर्वाधिक 2 तथा अभिषेक यादव व सक्षम यादव ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा आरू, शिखर, मनीष और पियूष ने स्कोरर की भूमिका निभाई | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का 51वें मैच के रूप में मवेरिक्स बनाम सीपीसी-ब्लू के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा | कल के फाइनल मैच में जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संसथान सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के निदेशक व रोटरी क्लब गाजीपुर के सक्रिय सदस्य व समाजसेवी रो० डॉ. सानंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे | सम्पूर्ण मैच के दौरान गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह, सीपीसी के अध्यक्ष वैभव सिंह के अतिरिक्त संजय राय, रंजन सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …