Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / तेतारपुर गांव में गोमती पुल निर्माण पर ग्रामीणों ने जताया आभार

तेतारपुर गांव में गोमती पुल निर्माण पर ग्रामीणों ने जताया आभार

गाजीपुर। तेतारपुर गांव में गोमती नदी पर पुल निर्माण कार्य शुरू किए जाने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्राम प्रधान हीरामणि देवी के साथ गांव के संभ्रांत नागरिकों ने बुधवार को गोमती नदी में पूजन अर्चन कर सेतु निर्माण में लगे कर्मचारियों को मिष्ठान खिलाकर उत्साहवर्धन किया। हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय सिंह ने कहा कि जनपद में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित गांव गौरहट और तेतारपुर में लंबे समय से गोमती नदी में पक्के पुल की मांग की जा रही थी। सरदार पटेल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे दिवंगत विनोद सिंह ने इस पुल के लिए धरना प्रदर्शन व पत्रक लेखन से लेकर गोमती नदी की जलधारा में खड़े होकर जल सत्याग्रह तक किया था। समाजसेवी रामकृपाल ने कहा कि गोमती नदी पर पक्के पुल के निर्माण से दर्जनभर गांव के हजारों लोगों को प्रतिदिन अपने दैनिक कार्यों में सुगमता और सरलता हो जाएगी। छात्रों, रोजगारों, दुकानदारों और बीमार लोगों को तत्काल सुविधाएं मिल जाएंगी। स्व विनोद की सपनों को आज पंख मिल गए है। नदी पार करने में हर साल बालक वृद्ध और महिलाओं को जान खतरे में डालनी पड़ती है। सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह, अजगरा विधायक टी राम, एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह सहित स्थानीय एमएलसी विशाल सिंह चंचल का आभार प्रकट किया गया। प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण यादव ने स्व विनोद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रयासों को सराहा है। दिनेश यादव, अरविंद सिंह, मृत्युंजय सिंह, गुलाब यादव, लौटू राम, उदयप्रताप रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …