Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: 52वीं सिनियर महिला स्टेट चैम्पियनशिप सुपर लीग प्रतियोगिता में उत्‍तर प्रदेश पुलिस की टीम बनी चैम्पियन

गाजीपुर: 52वीं सिनियर महिला स्टेट चैम्पियनशिप सुपर लीग प्रतियोगिता में उत्‍तर प्रदेश पुलिस की टीम बनी चैम्पियन

गाजीपुर। नोनहरा बरतर में  जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में 52 वीं सिनियर महिला स्टेट चैम्पियनशिप सुपर लीग प्रतियोगिता  के तीसरे  दिन क्वार्टर फाइनल  का प्रथम मैच  वाराणासी  और मेरठ के बीच हुआ जिसमें मेरठ  – 20  वाराणासी 35- 15 अंक से   वाराणासी विजयी रही ,  दूसरा मैच  मुजफ्फरनगर – 37और  मथुरा-  25  के बीच हुआ जिसमें मुजफ्फरनगर 12 अंको मैच जीती , तृतीय मैच  उत्तर प्रदेश पुलिस-  45 और  मऊ -16 के बीच रहा चौथा मैच गाजीपुर-30  आज़मगढ़ – 24  जो काटें का रहा जिसमें  गाजीपुर 06 से  विजयी रही । प्रथम सेमिफाइनल मैच गाजीपुर 15और  उत्तर प्रदेश पुलिस – 38 के बीच   हुआ  जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय टीम से सुसज्जित उत्तर प्रदेश पुलिस – 38 गाजीपुर –   15 इस प्रकार  प्रथम सेमिफाइनल मैच  उत्तर प्रदेश पुलिस ने 23 अंको से विजयी  हो कर फाइनल में पहुँची। दूसरा  सेमिफाइनल मैच वाराणासी-30 और मुजफ्फरनगर-12 जिसमे  वाराणसी विजयी रही । प्रतियोगिता का फाइनल मैच  उत्तर प्रदेश पुलिस – 34 और  वाराणासी –  28 के बीच हुआ ,  जोश-उत्साह, कुछ पल खामोशी के साथ कांटे का रहा , लेकिन  बुलंद हौसलाअफजाई के उत्तर प्रदेश पुलिस  06 अंक के स्कोर से विजयी रही । पिछले साल भी यही दोनो टीम  आमने-सामने खेली थी । इस  प्रतियोगिता में कुल  उत्तर प्रदेश के अलग -अलग  जोन  से 15 टीमे  प्रतिभाग की । जिसमे मेरठ ,  गाजीपुर, उत्तर प्रदेश पुलिस  , मथुरा , मऊ ,मुजफ्फरनगर, अलीगढ,  ,मिर्जापुर,  जौनपुर  , , गौतमबुद्धनगर,  बागपत  ,गोरखपुर,  वाराणसी , आज़मगढ़ ,  शामली,  प्रमुख टीमे रही । इस प्रतियोगिता में देश का  बंग्लादेश में विश्व कप  में नेतृत्व कर चुकी अन्नु उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से शानदार  खेली और  मैच आफ द मैच रही ।इस प्रतियोगिता में इस  अवसर पर पूर्व  कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह पूर्व  विधायक  अमिताभ अनिल दूबे,  पूर्व  पंचायत अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह  , पूर्व जिलाध्यक्ष कबङङी एसोसिएशन हनुमान सिंह यादव  , प्रधानाचार्य  राजकीय  सिटी इ का  दिनेश कुमार यादव  ,  मार्कंडेय यादव,  रामानुज सिंह,  सुरेंद्र यादव,  दिनेश सिंह  , रविशंकर यादव  , रामकेवल  , तुल्ला राइनी , नेहाल ,जय प्रकाश कुशवाहा , विजय कुशवाहा , अंजनी सिंह  , अकरम ,  रामब्रत उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय  चयन  के लिए  पर्यवेक्षक प्रतियोगिता में आये हुए थे । अतिथि के प्रति जिला कबङङी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह यादव ने आभार  व्यक्त । । प्रतियोगिता का   समापन जिला पंचायत  अध्यक्ष  सपना सिंह  ने किया और कहा कि बेटियां  गांव  से देश  और  दुनिया में तरक्की  कर  रही यह अच्छी बात  । अंत में आयोजन समिति के सदस्य ने आभार व्यक्त किया ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर।  भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में …