गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोरक्ष प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य छोटेलाल जी,65 वर्ष,निवासी बहरियाबाद, गाजीपुर का आज चिकित्सा के दौरान लखनऊ में निधन हो गया।छोटे लाल जी लम्बे दिनों से बीमार चल रहे थे जिनका आज रविवार को पुर्वाह्न निधन हो गया। जिनकी अंत्येष्टि कल सोमवार को पूर्वाह्न मे जौहरगंज श्मशान घाट पर होगी। छोटे लाल पुत्र स्व चिखुरी चार भाइयों मे सबसे बड़े थे जो अपने पिछे दो पुत्र व दो पु्त्रीयो के आलावा पत्नी सुशीला देवी को छोड़ गए हैं।जो 1984 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ कर मुहम्मदाबाद तहसील प्रचारक,मऊ जिला प्रचारक,भारतीय किसान संघ गोरक्ष प्रांत व कानपुर प्रांत संगठन मंत्री सहित अनन्य पदों का दायित्व निर्वहन कर चुके छोटे लाल जी अत्यंत विनम्र और संघ के लिए समर्पित थे। इनके निधन पर क्षेत्रीय लोगों में शोक व्याप्त है। निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भानु प्रताप सिंह, सुनिल सिंह,कृष्ण बिहारी राय,बृजेन्द्र राय, शशिकांत शर्मा आदि ने शोक जताया है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..