Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जायसवाल टीवीएस, गाजीपुर में सीएसडी (CSD) के माध्यम से टू-व्हीलर खरीद सुविधा शुरू

जायसवाल टीवीएस, गाजीपुर में सीएसडी (CSD) के माध्यम से टू-व्हीलर खरीद सुविधा शुरू

गाजीपुर। जिले के रक्षा सेवाओं से जुड़े जवानों, पूर्व सैनिकों एवं पात्र सीएसडी लाभार्थियों के लिए एक बड़ी सुविधा की शुरुआत की गई है। जायसवाल टीवीएस, महाराजगंज, गाजीपुर में अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) के माध्यम से टीवीएस टू-व्हीलर की खरीद सुविधा प्रारंभ हो गई है। इस नई सुविधा के अंतर्गत भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, अर्धसैनिक बलों एवं भूतपूर्व सैनिकों को सीएसडी निर्धारित दरों पर टीवीएस की विभिन्न लोकप्रिय दोपहिया गाड़ियों की खरीद पर ₹20000/-. तक का लाभ मिलेगा। इससे पात्र लाभार्थियों को कम कीमत, भरोसेमंद ब्रांड और सरल प्रक्रिया का सीधा फायदा मिलेगा। इस अवसर पर जायसवाल TVS के एम डी सुभीत जायसवाल ने बताया कि सीएसडी लाभार्थियों की सुविधा के लिए शोरूम में अलग से मार्गदर्शन एवं सहयोग व्यवस्था की गई है, जिससे वाहन चयन से लेकर डिलीवरी तक की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनी रहे। सीएसडी के माध्यम से वाहन खरीदने के इच्छुक लाभार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जायसवाल टीवीएस, महराजगंज या मालगोदाम रोड, गाजीपुर शोरूम पर संपर्क कर सकते हैं। यह पहल जिले के रक्षा कर्मियों के प्रति सम्मान एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …