Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: महाहर धाम स्थित खरवार धर्मशाला में स्व. उमाशंकर खरवार के निधन पर शोक सभा आयोजित

गाजीपुर: महाहर धाम स्थित खरवार धर्मशाला में स्व. उमाशंकर खरवार के निधन पर शोक सभा आयोजित

गाजीपुर। मरदह ब्लॉक अंतर्गत महाहर धाम पर स्थित खरवार धर्मशाला में प्रादेशिक खरवार सभा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं सिदउत गांव निवासी स्वर्गीय उमाशंकर खरवार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार स्व. उमाशंकर खरवार का निधन 27 दिसंबर को उनके पैतृक गांव में हुआ था। शोक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा  काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार खरवार  ने कहा कि समाज ने उमाशंकर खरवार जैसी महान विभूति को खो दिया है। उन्होंने कहा कि स्व.उमाशंकर खरवार के प्रयासों से ही स्वजाति बंधुओं के सहयोग द्वारा महाहर धाम पर खरवार धर्मशाला का निर्माण संभव हो सका, जो समाज के लिए उनका अतुलनीय योगदान है। इस अवसर पर तुंगनाथ खरवार, जगदीश खरवार, दिनेश खरवार, गुलाल खरवार, राजनारायण, सत्यनारायण, मुन्ना खरवार, हृदय खरवार, योगेंद्र, लक्ष्मण, रमाशंकर, ओमप्रकाश, रतन प्रधान, बादशाह खरवार, संजीत, संतोष खरवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाशंकर खरवार ने की, जबकि संचालन गोपाल खरवार द्वारा किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …