गाजीपुर! अतिप्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” गाजीपुर के तत्वाधान में शनिवार को सामाजिक सरोकार से जुड़ा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने अपनी निधि से निर्मित गेट नंबर दो पर प्रभु श्रीराम जी की मूर्ति के नीचे बने प्रांगण तथा हाल के सामने इंटरलॉकिंग ब्रिक्स से निर्मित मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया। लोकार्पण के उपरांत एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ एवं रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह “वीनू सिंह” की अध्यक्षता में पांच सौ जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के साथ ही कमेटी द्वारा स्वल्पाहार के रूप में चूड़ा-मटर, चाय एवं लड्डू का भी वितरण किया गया। स अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के कार्यों एवं उसकी पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना की।एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने कहा कि गाजीपुर की अतिप्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” सैकड़ों वर्षों से भव्य और पारंपरिक रामलीला का आयोजन करने के साथ-साथ वर्ष भर सामाजिक कार्य करती है, जो वास्तव में अनुकरणीय है। शहर के बीचोबीच स्थित लंका मैदान को वर्षों से संरक्षित रखा गया है, जहां गरीब हो या अमीर, सभी को अपने कार्यक्रम करने की सुविधा मिलती है। आगे भी जो विकास कार्य शेष हैं, उन्हें मेरी निधि से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आशीर्वाद से पूरा कराया जाएगा।कार्यक्रम में कंबल वितरण के साथ लाभार्थियों को अल्पाहार का क्रम कमेटी द्वारा शाम चार बजे तक चला।रामलीला कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा तिवारी) ने बताया कि कंबल वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। सभी पात्र लाभार्थियों का आधार कार्ड देखकर कंबल वितरित किया गया है और जो भी लोग वंचित रह गए हैं उन्हें भी आगे कंबल बांटा जाएगा। कमेटी आगे भी इसी तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर करती रहेगी।इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, हिमांशु सिंह, अनिल पांडे, उपाध्यक्ष गोपाल जी पांडे, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अजय पाठक, अशोक अग्रवाल, पंडित लव त्रिवेदी, लक्ष्मी नारायण, मनोज तिवारी, अजय अग्रवाल, प्रांशु, हनी तिवारी, कमलेश सिंह, अजय श्रीवास्तव, नाहिद खान, परवेज अहमद सहित कमेटी के वरिष्ठ सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमार सिंह और संचालन मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा) ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..