Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / वाराणसी सीनियर नेशनल वालीबाल चैम्पियनशिप में गाजीपुर के नवीन राय बने भारतीय रेलवे टीम के ऑब्जर्वर

वाराणसी सीनियर नेशनल वालीबाल चैम्पियनशिप में गाजीपुर के नवीन राय बने भारतीय रेलवे टीम के ऑब्जर्वर

गाजीपुर, भावरकोल क्षेत्र के शेरपुर खुर्द निवासी नवीन राय को वाराणसी में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल वालीबाल चैम्पियनशिप के लिए भारतीय रेलवे टीम में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। नवीन राय वर्तमान में बीएलडब्ल्यू में कार्यालय अधीक्षक (सिविल कार्यालय) के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे रेलवे की वालीबाल टीम के कोच के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही वे वर्तमान में जिला वालीबाल संघ में संयुक्त सचिव के पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।नवीन राय की इस उपलब्धि पर हरिहर राय, डॉ. राधेश्याम राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, डॉ. आलोक राय, अमृत राय (रेलवे), सुशील राय, पूर्व प्रधान लल्लन राय, शालीन राय, अजय राय, आनंद राय, मिथलेश राय, राजेश राय बागी, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू, आशीष राय सिंटू, विवेक राय, जय किशन राय, रामनारायण राय, अभिषेक राय, धनंजय राय, प्रियेश राय, अनुज राय, अंकुर राय, रूपेश यादव, जितेश राय, भानू राय सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …