Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: देवकली ब्‍लाक में ग्राम पंचायत को आर्थिक रूप से स्‍वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

गाजीपुर: देवकली ब्‍लाक में ग्राम पंचायत को आर्थिक रूप से स्‍वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

गाजीपुर। देवकली ब्लाक मुख्यालय परिसर मे  वाराणसी मंडल के पंचायत उपनिदेशक के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत को स्वयं आर्थिक रूप से स्वालम्बी बनाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव  एवं पंचायत सहायकों का दो  दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।   शिविर को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि ग्राम पंचायत में स्वयं के आय के स्रोत को बढ़ाने के लिए सचिवालय द्वारा दी जा रही सेवाओं को बढ़ाना होगा, ऐसे भवन जो मरम्मत के अभाव में पड़े है उस  भवन को मरम्मत करा कर किराये पर देना, साप्ताहिक मेले का आयोजन,तालाब का पट्टा करना,गांव में मेले का आयोजन, हाट बाजार लगाकर ऐसे अन्य आय के स्रोतों की तलाश करना होगा ताकि गांव पंचायत आर्थिक रूप से स्वालम्बी हो सके।प्रशिक्षण का कार्य संजय शर्मा,गोपाल यादव,सुनील सिंह,रामबचन ने किया।इस अवसर पर अजीत कुमार गोंङ,विरेन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार चॊबे,कमलेशजायसवाल,निखिल,हिमेश सहित अनेक ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी मॊजूद थे।कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार चॊबे ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुआ आयोजन

गाजीपुर। जमानियां स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे। …