Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर निवासी युवक की चौबेपुर बनकट मोड़ पर सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा घायल

गाजीपुर निवासी युवक की चौबेपुर बनकट मोड़ पर सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा घायल

गाजीपुर। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली पूर्वाचल निवासी दुर्गेश कुशवाहा उम्र 22 वर्ष तथा अजय कुशवाहा उम्र 30 वर्ष नव वर्ष पर मारकन्डेय महादेव कॆथी का दर्शन कर स्वर्वेद मंदिर का दर्शन के लिए जाते समय सायं 5-30 बजे के लगभग चॊबेपुर थाना क्षेत्र के बनकट मोङ पर टॆक्टर से टक्कर हो जाने से दुर्गेश के शिर मे चोट आने से तत्काल मॊत हो गयी तथा अजय घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दुर्गेश पुत्र दीना कुशवाहा व अजय पुत्र सुरेन्द्र कुशवाहा अपने दो अन्य साथियों के साथ दो मोटरसाइकिल से नव वर्ष पर घूमने के लिए वाराणसी गये थे।मारकन्डेय महादेव का दर्शन कर स्वर्वेद मंदिर का दर्शन करने के लिए जाते समय चॊबेपुर के समीप बनकट मोङ पर टॆक्टर से टक्कर हो जाने से दुर्गेश की तत्काल मॊत हो गयी तथा अजय घायल हो गया।दुर्गेश की शादी के लिए पिछले माह छेका हुआ था। चॊबेपुर पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मॊत की सूचना मिलते ही पूरे ग्राम मे कुहराम मच गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …