Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में नव वर्ष की शुभकामनाओं के लिए अनूठा आयोजन

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में नव वर्ष की शुभकामनाओं के लिए अनूठा आयोजन

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आज साल 2025 का अंतिम दिन होने के अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के बीच बैडमिंटन और वॉलीबॉल की प्रतियोगिता हुई जिसमें महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता बहुत ही रोमांचक तरीके से हुआ। जिसमें  बैडमिंटन टीम A की कप्तान सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की प्रबंध निदेशक डॉक्टर प्रीति सिंह व  टीम B की कप्तान भोली त्रिपाठी रही। भोली त्रिपाठी की टीम  B बहुत ही शानदार तरीके से मैच खेला। परंतु परिणाम उनके अनुकूल न होकर टीम की कप्तान सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस की प्रबंध निदेशिका डॉक्टर प्रीति सिंह के तरफ गया। और टीम A को जीत दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। वही वॉलीबॉल ए टीम के कप्तान अवनीश राय व B टीम के कप्तान आवेश कुमार रहे। दोनों टीमों के बीच बहुत ही जबरदस्त तरीके से मुकाबला हुआ और अंततः परिणाम हुआ कि दोनों टीम का मैच  ड्रा जा रहा। शानदार निर्णायक एवं संचालन का कार्य सत्यदेव इंटरसे स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने किया।अंत में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज की प्रबंध निदेशक डॉक्टर प्रीति सिंह और प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी  ने सभी शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी ग़ण को डायरी और कैलेंडर देकर नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …