गाजीपुर। आरएस कान्वेंट स्कूल बाराचवर के प्रागण में रविवार के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आरएसएस के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि वैदिक काल से विश्व में रहने वाले, सनातन को मानने वाले सभी हिंदू एक हैं। कार्य, भाषा तथा जाति अलग हो सकती है लेकिन सभी का जुड़ाव सनातन से है। उन्होंने कहा कि हमारे सनातन हिंदू धर्म में अनेक विचार हैं वैदिक विचारधारा से निकलकर वैष्णो,शैव,शाक्य, बौद्ध, जैन, आर्य समाज आदि विचारधारा बने लेकिन किसी ने वेद का, भारतीय जीवन मूल्यों का विरोध किसी ने नहीं किया। वेद प्रेम व भाईचारा की शिक्षा देता है, छुआछूत का वेद में कहीं स्थान नहीं है। हमारे सनातनी वैदिक धर्म में रामायण काल के से लेकर महाभारत काल तक जातियां तो होती थी लेकिन इनमें छुआछूत नहीं होता था। हमारे अनेक ऋषि महर्षि हुए हैं जो ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य न होते हुए शूद्र कुल से हुए जिनका पूजन, सम्मान आज हम करते हैं। यह सभी महर्षि अपने कर्म, अपने चिंतन, अपनी वाणी के आधार पर महात्मा हो गए। शुद्र जाति से आने वाले वाल्मीकि महर्षि हुए जिन्होंने भगवान राम के जीवन पर ग्रंथ लिख डाला जिससे आज पूरी दुनिया मानती है। आज हम जाति, रंग ऊंच- नीच में बंटकर एक दूसरे का विरोध करने लगे। हमारे इसी कमियों का फायदा उठाकर मुगल से लेकर अंग्रेजों तक में हमारे ऊपर राज्य किया। हिंदुओं के इसी असंगठन को देखते हुए डॉक्टर हेडगेवार में 1925 में संघ की स्थापना की। उनका कहना था कि जब हिंदू एक होगा तभी जाकर विश्व गुरु बनेगा। संघ इसी को लेकर आज आपके बीच में आया है। सभी हिंदू जाति-पात, उच्च नीच का भाव छोड़कर आपस में संगठित होकर मां भारती के लिए एक, अपने राष्ट्र के लिए कार्य करें। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रजनन के साथ किया गया। कार्यक्रम को दौरान देवेंद्र जी महाराज, दूधनाथ राम सविता देवी आदि में संबोधित किया। संचालक सह खंड कारवां रितेश द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अन्त में यशवंत सिंह द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे। इस मौके पर, कृपाशंकर सिंह, खण्ड कार्यवाह प्रवीण राय, रामनारायण राय, राजेन्द्र राय,दिनेश सिंह,श्यामराज तिवारी, भीष्म देव सिंह, विपिन बिहारी सिंह ,देवेंद्र सिंह देवा, आषुतोष सिंह दीपक, नथुनी सिंह,प्रधानाचार्य मृत्युंजय पाण्डेय, प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव,प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव,प्रसून सिंह भोला,महेन्द्र सिंह,भोला सिंह गांधी जी,विजयनारायन शर्मा,शिवजी सिंह,ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह,जिलापंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर,विरेन्द्रनाथ राय,दीपक उपाध्याय,हिमांशू राय,आलोक पाण्डेय,शिवप्रताप सिंह छोटू,संतोष गुप्ता,डा०गिरिजाशंकर पाण्डेय रितेश गुप्ता,दुधनाथ राम,पुर्व प्रधान राघवेन्द्र उर्फ लालू,अवधेश चौहान,सविता देवी,आदि रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता देवानन्द सरकार ने किया तथा संचालन विपिन कुमार ने किया।अंत में हिन्दू सम्मेलन में आये हुए लोगों के प्रति आभार स्कूल के प्रबंधक यशवन्त सिंह ब्यक्त किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..