Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / चंदननगर में हिंदू सम्‍मेलन का हुआ आयोजन

चंदननगर में हिंदू सम्‍मेलन का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के अवसर पर चंदन नगर बस्ती में स्थित श्री हनुमान मंदिर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में जनता जनार्दन में उपस्थित रहे और वक्ताओं की बातों को ध्यान से सुना। मंदिर के महंत रविंद्र शास्त्री जी द्वारा हिंदुओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया उन्होंने बताया कि हमें जातिवाद को खत्म करना होगा और सभी को साथ लेकर चलना होगा तभी हिंदू एक हो सकेगा । सेवानिवृत्ति जज कमलनयन पांडे द्वारा पर्यावरण पर आध्यात्मिक उदाहरण देते हुए जागरूक करने का प्रयास किया गया। शोध छात्र आकाश जी द्वारा पंच परिवर्तन पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। भारत विकास परिषद की महिला संयोजिका अनीता जी द्वारा बाल संस्कारों पर विशेष महत्व दिया गया। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ पी एन सिंह द्वारा हिंदू धर्म की विषमताओं पर प्रकाश डालते हुए उन परिस्थितियों को दूर करने की बात कही गई जिस हिंदू समाज बात हुआ है उन्होंने कहा कि हमें पढ़ लेना चाहिए और उन लोगों के साथ हमें मिलकर रहना चाहिए जो हमारे बीच के हैं छुआछूत और भेदभाव को मिटा देना चाहिए तभी हम सब एक होकर रहेंगे और एक दूसरे के साथ अपनत्व का वातावरण बनेगा। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा दत्त चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर प्रहलाद जी श्रीवास्तव ,अनिल उपाध्याय, कैलाश तिवारी, नरेंद्र सिंह जितेंद्र उपाध्याय सत्येंद्र द्विवेदी राजेंद्र द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …