गाजीपुर। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंटेटिव एसोसिएशन UPMSRA की गाजीपुर इकाई के कृष्णपुरी कालोनी स्थित कार्यालय “सुब्रतो भवन” पर देश भर के दवा प्रतिनिधि संगठनों के राष्ट्रीय संगठन FMRAI (फेडरेशन ऑफ मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) का 62 वां स्थापना दिवस 28 दिसम्बर को दवा प्रतिनिधियों के बीच झंडारोहण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें इकाई के साथी मो0 अफ़ज़ल ने FMRAI के स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं इसकी महत्ता और संगठन की जरूरतों को चिन्हित किया। ईकाई मंत्री साथी मयंक श्रीवास्तव ने FMRAI व राष्ट्रीय यूनियन CITU द्वारा प्रस्तावित आगामी 12 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने में साथियों का सहयोग मांगा। कार्यक्रम में ईकाई के साथी अरूण सहाय, कृष्णा राय, अश्विनी राय, शिवम गुप्ता, मोहित गुप्ता, विकास वर्मा, ज्योतिभूषण, आशीष राय, रोहित यादव, राजू चौरसिया, हेमंत कुमार, संजय कुमार, मनीष श्रीवताव, प्रमोद, अनिल यादव, बी0 के0 श्रीवास्तव, कमलेश पांडेय, अविनाश शर्मा, हरिशंकर गुप्ता, राजेश यादव, अंकित वर्मा, समेत कई साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साथी चंदन राय ने और संचालन साथी मयंक श्रीवास्तव ने किया
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..